वृक्षारोपण एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

सुभाष वर्मा

तारानगर (दैनिक नवयत्न ) । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति तारानगर की ओर से ग्राम पंचायत झाड़सर छोटा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय अभयपुरा में न्याय आपके द्वार, वृक्षारोपण एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी श्वेता भाकर ने न्याय आपके द्वार वृक्षारोपण एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के संबंध में जागरूक किया। सभी को बाल विवाह नही करने व अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की शपथ दिलवाई गई। पीएलवी भाकर ने बच्चों को बताया कि इतिहास में 9 मार्च का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं और प्रमुख हस्तियों के जन्म के कारण खास माना जाता है इसी दिन 1934 में अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले मानव यूरी गागरिन का जन्म हुआ था उन्होंने 1961 में अंतरिक्ष की ऐतिहासिक उड़ान भरकर मानव इतिहास में नया अध्याय जोड़ा। इसके अलावा 1959 में इसी दिन बार्बी डॉल ने पहली बार अमेरिकन टॉय फेर में न्यूयॉर्क सिटी में पेश किया गया था इसके बाद यह दुनिया भर की बच्चियों के बीच बेहद लोकप्रिय खिलौना बन गई। कार्यक्रम में विद्यालय का सभी स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।

You might also like