छात्रा राधिका शर्मा के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
निसं
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। ग्राम कल्याणपुरा स्थित टीपीएस इंग्लिश एकेडमी स्कूल में छात्रा राधिका शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमाधोपुर थाना एएसआई गिरधारी लाल, कल्याणपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद शर्मा, शिव कुमार, सुशीला जोशी, विद्यालय के निदेशक चंद्रभान जांगिड़, हंसराज सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। सभी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। छात्रा राधिका शर्मा के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए पौधरोपण जैसा पुनीत कार्य किया गया। अतिथियों ने राधिका को जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।