पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं – दूकिया

निसं
मंडावा (नवयत्न)। दुराना स्थित करियर महाविद्यालय में राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्त वातावरण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्टाफ ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्थान निदेशक इंजी. प्यारेलाल दूकिया ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह वृक्ष लगाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं देखभाल का संकल्प लिया। साथ ही सभी ने स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी डॉ. रीना, रामप्रताप महला, सुनील रोहिला सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

You might also like