ट्यूबवेल बनाने की मांग को लेकर जलदाय विभाग पर धरना-प्रदर्शन, नई ट्यूबवेल बनाने के स्थान को लेकर फंसा हुआ मामला

लोसल,(नंदलाल गौड़)1 जून। कस्बे के जलदाय विभाग कार्यालय में सोमवार को वार्ड चार के वाशिंदों ने पूर्व लोसल कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद रघुनाथ सैनी के नेतृत्व में धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने पर बैठकर वार्ड चार में फैल हुई पानी की ट्यूबवेल की जगह दूसरी ट्यूबवेल लगाने की मांग की ताकि वार्डवासियों को शुद्ध पेयजल सप्लाई व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके।

जलदाय विभाग के मौके पर उच्च अधिकारी नहीं होने के चलते पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर वास्तविकता से जब रूबरू हो रही थी उसी दौरान वार्ड पांच के लोग पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर जलदाय विभाग पहुंच गए। वे वहां पर पहुंचकर नारेबाजी की जिससे पुलिस के समझ में आ गया कि यह लोग इनसे अलग है। पुलिस ने उनको नारेबाजी नहीं करने की हिदायत दी तब जाकर नारेबाजी बंद हुई।

मिली जानकारी के अनुसार लोसल कस्बे के वार्ड चार में लोगों को पेयजल सुलभ कराने वाली पानी का स्त्रोत ट्यूबवेल वार्ड चार में लगी हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले यह ट्यूबवेल किसी कारण से फैल हो गई थी। वार्ड के लोगों ने बताया कि इस फैल हुई ट्यूबवेल की जगह वार्ड में पेयजल व्यवस्था सुचारू बनी रहे को लेकर और नई ट्यूबवेल स्वीकृत हो गई। इसके बाद डेढ़ साल गुजर गया न ट्यूबवेल लगी और नहीं पेयजल व्यवस्था पटरी पर लोटी।

इस मामले को लेकर वार्ड के लोगों ने जलदाय विभाग के लोसल कार्यालय से लेकर अधिकारियों तक कई बार अपनी पीड़ा बताई लेकिन अधिकारी भट्टी की तरह झूलस रही गर्मी के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं कर सके। वार्ड के लोग पिछले दो माह से टेंकरो से पानी मंगवा कर अपनी प्यास बूझा रहे हैं घरो की नलों में कम और वह भी बदबूदार पानी आ रहा है लोगों ने बताया कि पानी के साथ मरे हुए जानवर के चीथड़े आ रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड चार के लोग अपने वार्ड में ट्यूबवेल लगाने को लेकर आमादा है तो वार्ड पांच के लोग अपने वार्ड में ट्यूबवेल लगाने को लेकर अड़े हुए हैं। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता टीडी केन भी दो दिन पहले लोसल पहुंचकर मौके का जायजा लिया था और लोगों से वार्ता भी की। इस दौरान लोगों ने मरे जानवरों के अवशेष अधिकारी को दिखाए। जलदाय विभाग ने वार्ड चार और पांच के बीच ट्यूबवेल लगाने की बात कही गई थी लेकिन इस पर भी सहमति नहीं बनी।

सोमवार को जलदाय विभाग में चल रहा धरना स्थल पर विभाग के सीकर से अधिकारी करीब दो घंंटे बाद मौके पर पहुंचे तो एक महिला ने अधिकारी को बताया कि वार्ड चार में बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है नगरपालिका प्रशासन के पास जाते हैं तो जलदाय विभाग के पास जाने की कहते हैं और विभाग लगभग दो साल से सुनवाई नहीं कर रहा है। उधर वार्ड पांच के लोगों ने भी पेयजल आपूर्ति में सुधार करने को लेकर जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भी अधिकारी को पेयजल समस्या से अवगत कराया गया है।

सीकर से पहुंचे अधिशासी अभियंता ने बताया कि एक ट्यूबवेल के लिए सर्वे कराया जाएगा और दूषित पानी की सप्लाई का मामले पर भी संज्ञान लेकर दुरूस्त करवा दिया जाएगा।

You might also like