आपराधिक मानव वध के प्रयास करने के दौ आरोपी गिरफ्तार
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। आपराधिक मानव वध के प्रयास करने के मामले में करीब तीन माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हुई। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 17 जनवरी 2026 को तातीजा निवासी महेश पुत्र जगमाल गुर्जर ने छह नामजद सहित आपराधिक मानव वध प्रयास करने की मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया कि 17 जनवरी 2026 को सुभाष पुत्र मातादीन, महेश पुत्र जगदीश, रामजीलाल पुत्र मातादीन, नितिन पुत्र अंतराम, सतीश पुत्र अंतराम, अमर सिंह पुत्र मालाराम एक मोटर साईकिल व ब्रेजा गांड़ी में सवार होकर आए, जिनके हाथों में लाठी, डंडे व सरिये थे। उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की व हंसराज के गले से चांदी की चैन व जेब से करीब साढे चार हजार रूपए निकाल कर ले गए। एसपी कावेंद्रसिंह सागर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी देवेंद्रसिंह राजावत, डीएसपी जुल्फीकार अली के निर्देशन में थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठीत की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मानव वध के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों का लगातार पीछा करते हुए सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गई। तातीजा निवासी नितिन गुर्जर व अमरसिंह गुर्जर को तातीजा से दस्तयाब कर सख्ती से पुछताछ की तो उन्होंने वारदात करना कबुल कर लिया जिसके पश्चात दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगे।