खेल स्टेडियम में दो खिलाड़ियों का सम्मान
विजेंद्र लमोरिया
चिड़ावा ( दैनिक नवयत्न) । गांव देवरोड़ के खेल स्टेडियम में दो प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। प्रशिक्षक जयसिंह धनखड़ ने बताया कि वनम शर्मा पुत्र महेश शर्मा पिलानी ने पूर्व में जयसिंह धनखड़ से प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय स्तर पर एथेलेटिक्स में कई पदक जीते। जिनका चयन बोस्टन यूनिवर्सिटी अमेरिका में सहायक प्रोफेसर एवं एडवांस प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए हुआ। वनम शर्मा को 6 साल के लिए ओ-वन वीसा मिला है जिसका खर्चा अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी वहन करेंगी। एक अन्य खिलाड़ी हरीश गजराज पुत्र सुरेंद्र पालोता ने 96वीं रैंक हासिल कर सीआईएसएफ में चयन लिया। दोनों एक वर्ष से देवरोड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर दोनों खिलाडियों का देवरोड खेल स्टेडियम में प्रशिक्षक जयसिंह धनखड़ एवं खिलाडियों द्वारा माला पहनाकर और मिठाई बांट कर सम्मान किया गया।