उच्च न्यायालय के निर्देश पर एडीजे ने किया सब जेल का निरीक्षण
नीमकाथाना,(हरीश देवंदा)21मई। कोविड-19 के दौरान जयपुर जेल में कैदी के कोरना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजस्थान उच्च न्यायालय के द्वारा प्रदेश की सभी जेलों में कैदियों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर समिति गठित कर जेलों का निरीक्षण करवाया जा रहा है, इसी क्रम में बुधवार को नीमकाथाना सब जैल का निरीक्षण माननीय राज उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार तय की गई समिति के सदस्य एडीजे गोबिंद बल्लभ पंत, अभिभाषसक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार कौशिक एवं डॉक्टर सुनिल चौहान द्वारा कस्बे में छावनी स्थित सब जेल का निरीक्षण किया, जेल के जेलर विक्रम सिंह द्वारा निरीक्षण के लिए आई समिति सदस्यों को सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण कराया गया एवं निर्धारित परिपत्र की सपूर्ण जानकारी समिति द्वारा जाचं कर पूर्ण की गईं, जेल में 69 कैदियों की उपस्थिति दर्ज पाई जिसमे 6 कोरोना आइसोलेटेड वार्ड में एवं 63 सामान्य वार्ड में पाये गए। कोई भी कैदी एव स्टाफ कोरोना पॉजिटिव नही पाया गया। समिति ने सब जेल में कैदियों के लिए बने शौचालय बैरिक एवं जेल परिसर में कोविड-19 के दौरान साफ सफाई की व्यवस्थाएं देखी जो सही पाई गई, एडीजे गोविंद बल्लभ पंत ने सब जेल में कैदियो से जेल प्रशासन के द्वारा कोविड-19 के दौरान उपलब्ध करवाई जा रही व्यवस्थाओं , साफ-सफाई को लेकर जानकारी ली कैदियों के द्वारा समिति को जेल व्यवस्थाओं को लेकर अपनी संतुष्टि जाहिर की, सब जेल के निरीक्षण के दौरान समिति सदस्य जेल व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर गए।