जनगणना-2027 के तहत शहरी क्षेत्र के प्रगणकों का पालिका सभागार में आयोजित
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । जनगणना-2027 के तहत शहरी क्षेत्र के प्रगणकों का पालिका सभागार में आयोजित प्रथम चरण के प्रशिक्षण में बुधवार को द्वितीय बैच के दूसरे दिन जिला समन्वयक नीरज कुमार एंव जुगल किशोर द्वारा प्रशिक्षण के दौरान पर्यवेक्षकों / प्रगणकों को जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण से संबंधित विशेष जानकारी दी गई, और साथ ही ज्यादा से ज्यादा स्व-गणना करने व आमजन से करवाने हेतु प्रेरित किया गया। फील्ड ट्रेनर राकेश लीलड़ एंव हरीराम खिलेरी द्वारा जनगणना कार्य प्रथम चरण में ब्लॉक वाइज मकान का सूचीकरण किए जाने के बारे में ट्रेनिंग दी गई। चार्ज अधिकारी उपेन्द्र मीणा द्वारा सरकारी निर्देशो का पालन करने, प्रशिक्षण में उपस्थित रहने एंव मकान चिन्हीकरण कार्य को मोबाईल एप्प के माध्यम से आमजन में डाटा संग्रहण करने के बारे में जानकारी दी गई। जनगणना प्रभारी नरेन्द्र सिंह बीका ने पर्यवेक्षको / प्रगणकों को अपना नियमित डाटा संग्रहण कर एप्प से ऑनलाईन करने की प्रेरणा दी व जनगणना पोर्टल से संबंधित कार्यो की प्रभावी मॉनिटरिंग की गई। नगरपालिका मण्डल जनगणना सेल में कार्यरत कर्मचारी विपिन कुमार मीणा, सुरेन्द्र यादव व कम्प्यूटर ऑपरेटर पंकज सारस्वत द्वारा भी अपना सहयोग दिया।