अंडरपास निर्माण कार्य ने फिर पकड़ी गति

अबूबकर बल्खी

लाडनूं (दैनिक नवयत्न ) । लाडनूं में रेलवे फाटक 33- सी पर बन रहे अंडरपास का निर्माण कार्य पिछले डेढ़ माह तक बंद रहने से आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। स्थानीय लोगों की जागरूकता और ज्ञापन देने के बाद रेलवे विभाग फिर से हरकत में आया और एक बार फिर यहां अंडरपास निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। जिसके चलते अब निर्माण कार्य समय पर पूरा होने की उम्मीद जगी है।

आरसीसी बॉक्स का लॉन्चिंग कार्य हुआ शुरू:
यहां रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में रविवार को रेल ट्रैक को हटाते हुए जेक बनाकर गाडर फिक्सिंग का कार्य किया गया अब सोमवार से यहां आरसीसी बॉक्स को जैक की सहायता से लॉन्च करने के लिए दूसरी साइड स्टेडियम के सामने से अंडरपास खुदाई का कार्य शुरू किया गया है । इसके बाद ट्रैक के नीचे से बॉक्स लॉन्चिंग का कार्य भी किया जाएगा जिसमें करीब एक सप्ताह का समय लगने की संभावना है।

पुशिंग मैथड की तकनीक से होगा कार्य:
रेल्वे ट्रैक प्रभारी कुलदीप चौधरी ने बताया कि यहां रेलवे ट्रैक पर गाडर फिक्सिंग करने के लिए सीसी क़रीब की गई है। इसके बाद रेलवे की नई टेक्नीक पुशिंग मैथड का इस्तेमाल करते हुए जैक की सहायता से बॉक्स को पटरी के नीचे खिसकाने का कार्य शुरू किया जाएगा। पुशिंग तकनीक के चलते दोनों बॉक्स के बीच एक ही ज्वाइंट आएगा इससे यहां पानी लीकेज होने की संभावना नहीं रहेगी। इस दौरान मौके पर एईएन विनीत शर्मा ,
सीनियर सेक्शन इंजीनियर ट्रैक प्रभारी कुलदीप चौधरी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स आईओडब्ल्यू सतीश चौधरी, राजुसिंह, अन्नू सिंह, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।

You might also like