शहरी सेवा शिविर आयोजित
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा संचालित शहरी सेवा शिविर अभियान के तहत नगर पालिका राजलदेसर में सोमवार को वार्ड संख्या 10, 11 व 12 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन अधिशासी अधिकारी सहदेव दान चारण के निर्देशन में किया गया। शिविर में वार्डवासियों की विभिन्न समस्याओं एवं प्रकरणों का समाधान किया गया।
प्राप्त आवेदनों में कृषि भूमि संबंधी 1, 6-सी के 1, जन्म प्रमाण पत्र के 3, विवाह पंजीयन का 1, प्रधानमंत्री आवास योजना के 2, पेंशन योजना के 3, जन आधार के 9 तथा आधार सीडिंग के 10 आवेदन शामिल रहे। इसके अलावा साफ.सफाई संबंधी 9 शिकायतों का भी निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान विद्युत विभाग एवं जलदाय विभाग से संबंधित 5-5 समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया गया।
शिविर में नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता सुनीलदत्त मंडार, हुकुम सिंह, अर्जुन सिंह, गोविंद, चंद्रन सिंह बारी, पायल नाई, प्रेमरतन नाई, महेंद्र कुमार भार्गव, लोकेश शर्मा, निर्मल, राजकुमार, मनोज कुमार सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।