जनगणना को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। भारत सरकार द्वारा देश में करवाई जा रही जनगणना के पहले चरण, मकान सूचीकरण में ओबीसी के आंकड़े अलग से दर्ज न करने के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन के तहत राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा के बैनर तले सोमवार को राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी तारानगर को ज्ञापन सोपा गया।
धर्मवीर सिंह जिला अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा चूरू के नेतृत्व में सौंपे वे ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी मोर्चा राजस्थान मनफूल पटीर ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया का प्रथम चरण शुरू हो चुका है, जिसमें हाउस लिस्टिंग की प्रक्रिया में पारिवारिक जानकारी में कैटिगरी के संदर्भ में जानकारी है। परिवार किस वर्ग कैटेगरी में है ऐसी जानकारी देना है, लेकिन इसमें केवल तीन ऑप्शन अंकित है एससीए एसटी व अन्य। इसमें ओबीसी का कोई ऑप्शन ही नहीं दिया गया है, इससे यह स्पष्ट होता है कि ओबीसी की जाति गणना इस 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में नहीं की जा रही है।
यह ओबीसी के साथ धोखा है, और आरएसएस के द्वारा प्लानिंग बनाकर यह धोखेबाजी की जा रही है इसलिए हम सब लोग यह मांग करते हैं कि इसमें ओबीसी की आंकड़े भी अलग से सूचीबद्ध करने के लिए ओबीसी का ऑप्शन दिया जाए। ताकि ओबीसी के साथ भी न्याय हो सके। पहले चरण के लिए इसमें हाउसिंग लिस्टिंग किया जा रहा है इसके लिए एचएलओ नाम का ऐप तैयार किया गया है। इसी ऐप के द्वारा यह जनगणना का कार्य डिजिटल रूप में मोबाइल के माध्यम से किया जाएगा। इस ऐप में जो जानकारी इकट्ठा की जाएगी इसका कोई भौतिक रूप से रिकॉर्ड नहीं होगा और ना हीं यह जानकारी मांगी जाने पर उपलब्ध कराई जाएगी।
इस जानकारी को रिकॉर्ड करने में किसी को कानूनी रूप से जिम्मेदार निर्धारित भी नहीं किया गया है और ना हीं ऐसा किसी से डिक्लेरेशन किया जाएगा। अगर रिकॉर्ड की गई जानकारी गलत है तो कोई जिम्मेदार ही नहीं होगा। यह पूर्णतया डिजिटल होने के कारण इसके जो परिणाम घोषित होंगे या आंकड़े आएंगे वह बिल्कुल सही है, ऐसा भी नहीं माना और कहा जा सकता है। पूर्णतया डिजिटल होने से इसके आंकड़े की विश्वसनीयता पर संदेह हो सकता है इसलिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा यह मांग करता है कि जनगणना के आंकड़ों की भौतिक सत्यापन की पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाए।
प्रदेश सदस्य ने बताया की 31 राज्यों के 625 जिलों में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा घोषित शरण बुद्ध आंदोलन का तीसरा चरण 22 जून 2026 को रैली प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम उपखंड अधिकारी तारानगर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन देने वाले धर्मवीर सिंह बालाण बूथ संयोजक बालाण राजगढ़, राजेंद्र कुमार बौद्ध भारत मुक्ति मोर्चा जिला महासचिव चूरू, मनफूल पटीर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, बुधराम बामनिया प्रदेश सदस्य भारत मुक्ति मोर्चा राजस्थान, छगनलाल सैनी प्रदेश सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा राजस्थान, सुनील तानाण भारतीय बेरोजगार मोर्चा जिला संयोजक चूरू, शिवकुमार सैनी, अशोक, ममता जाट बीवीसीपी सहित अन्य लोग शामिल रहे।