उत्तम नोहाल के सीए बनने पर किया अभिनंदन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। कस्बे के वार्ड संख्या 6 निवासी बालकृष्ण नोहाल के सुपुत्र उत्तम नोहाल के सीए बनने पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा व समाज के गणमान्यजनों तथा खंडलत युवा मंडल के अध्यक्ष दीपक डीडवानीया व उनकी टीम ने कंठहार पहनाकर, दुपट्टा के साथ मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। वहीं 7 वर्ष पूर्व बनी नेहा शर्मा का भी पूर्व मंत्री रिणवा ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रिणवा ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा का अत्यधिक महत्व है। अत: युवा को शिक्षा के प्रति रुचि रखते हुए आगे बढऩा चाहिए। उत्तम नोहाल ने बताया की दृढ़ इच्छा शक्ति व विश्वास के साथ अध्ययन करने पर सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने इसका श्रेय गुरुजनों व अपने परिजनों को देते हुए बताया कि उनके आशीर्वाद से ही यह संभव हो पाया।
बधाई देने वालों में शिक्षाविद् सेवानिवृत्त प्राध्यापक रघुनाथ प्रसाद जोशी, ओम भाई नोहाल, शशी कुमार नोहाल, मनोज जोशी, एडवोकेट विनोद नोहाल, पवन माटोलिया, कमलापति नोहाल, राजेंद्र मंगलहारा, रामकिशन नोहाल, मुकेश रिणवा, निलमणी नोहाल, मनमोहन बोचीवाल, अभिषेक चोटिया सहित अनेक गणमान्यजनों ने सीए उत्तम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिनंदन किया।