चार वाहन चोर गिरफ्तार
दर्जनों वारदातों का हुआ खुलाशा
जयपुर,(राकेश अवस्थी)29 मई। राजधानी जयपुर की डीएसटी साउथ और मुहाना थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शातिर वाहन चोर कुंजीलाल सहित चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी कुंजीलाल, रामप्रसाद, विक्रम सिंह और नरेंद्र सिंह है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों से जयपुर शहर के विभिन्न इलाकों से दर्जनों वारदातों का खुलासा हुआ है। वहीं पुलिस ने आरोपियों से तीन चौपहिया वाहन और 2 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं।
डीसीपी साउथ योगेश दाधीच ने बताया कि इसी गिरोह ने लॉक डाउन में अलीगढ़ में डेढ़ लाख लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गिरोह में 15 सदस्य है, कुछ सदस्य अभी जेल में है वही कुछ अभी भी फरार है । इसी गिरोह ने जयपुर के मुहाना, सांगानेर सदर, शिवदासपुरा, आदर्श नगर, मोती डूंगरी सहित विभिन्न इलाकों से पिकअप सहित कई वाहन चुराए थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।