सरकार द्वारा मण्डी टेक्स बढाने का व्यापारियों ने किया विरोध
सरदारशहर, 6 मई। बुधवार को लोकडाउन जैसी विपरीत परिस्थियों में राजस्थान सरकार ने मण्डी टेक्स को 2 प्रतिशत बढ़ाने का व्यापारीयों ने विरोध करते हुए कार्य बन्द रखा। बुधवार को संपूर्ण कृषि उपज मंडी के व्यापारीयों ने अपने प्रतिष्ठान बन्द रखकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कुछ व्यापारीयों ने अपने प्रतिष्ठान खुले रख कर समर्थन नहीं किया। मंडी संघ के मंत्री सुखवीर पारीक ने बताया कि सरकार द्वारा इस वक्त टेक्स बढ़ाने से किसान और व्यापारी को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। जिसके विरोध में एक दिवसीय बन्द रखा गया है और सरकार ने यदि उक्त टेक्स वापस नहीं लिया तो यह आन्दोलन आगे जारी रखा जाएगा। बुधवार को मंडी में एक दो व्यपारी के अतिरिक्त सभी व्यापारीयों ने अपने प्रतिष्ठान बन्द रखे और काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।