नशा मुक्ति एवं जागरूकता से संबंधित विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में गुरूवार को नई किरण: नशा मुक्ति केन्द्र के अन्तर्गत सखा/सखी के चयन हेतु नशा मुक्ति एवं जागरूकता से संबंधित विषयों पर भाषण, कविता पाठ, पोस्टर निर्माण, गायन, नाटक एवं निबंध जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले 10 विद्यार्थियों वन्दना, सीता मेघवाल, जास्मीन, खुशबू, अंकिता, मो. सिकन्दर, तबसुम, मनिषा कुमारी, मन्जू व मिन्टु का सखा/सखी के रूप में चयन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हंसराज परिहार ने प्रतिभागी विद्यार्थियों से स्वयं के साथ-साथ परिवार, समाज एवं देश को नशा मुक्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास करने का आहवान किया। नई किरण: नशा मुक्ति केन्द्र की संयोजक डॉ सरिता ने बताया कि चयनित सखा/ सखी को किट प्रदान किया जायेगा तथा ये विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महाविद्यालय परिसर में तथा महाविद्यालय के बाहर विभिन्न स्थानों पर नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश प्रेषित करेंगे। इस कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका प्रो. मनोज कुमार नहलिया, प्रो. संदीप कुमार, डॉ. नेहा एवं प्रो. गोगराज निठारवाल ने निभाई। समिति सदस्य प्रो. राजेन्द्र प्रसाद कस्वां, अंकिता चौधरी एवं ममता रानी ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सराहनीय योगदान दिया।

You might also like