शहरी सेवा शिविर में विभिन्न विभागों ने किया समस्याओं का त्वरित समाधान

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा संचालित शहरी सेवा शिविर के तहत गुरुवार को नगरपालिका परिसर में वार्ड संख्या 19, 20 एवं 21 के लिए शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन अधिशाषी अधिकारी सहदेव दान चारण के निर्देशन में किया गया । शिविर में वार्डवासियों की विभिन्न जनसमस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए अनेक आवेदनों का निस्तारण किया गया। प्राप्त आवेदनों में कृषि भूमि संबंधी 2, धारा 69-क के अंतर्गत 1, जन्म प्रमाण पत्र के 4, विवाह पंजीयन का 1, मृत्यु प्रमाण पत्र का 1, प्रधानमंत्री आवास योजना के 2, पेंशन योजना के 3, जन आधार के 4, आधार सीडिंग के 5, स्ट्रीट लाइट संबंधी 5 तथा साफ-सफाई से संबंधित 3 आवेदनों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा भी आमजन की समस्याओं का समाधान किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 2, विद्युत विभाग द्वारा 2 तथा जलदाय विभाग द्वारा 5 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं चिकित्सा विभाग की ओर से 10 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान नगरपालिका के फायरमैन हुकुम सिंह, अर्जुन सिंह, गोविंद, चंदन सिंह बारी, पायल नाई, प्रेमरतन नाई, महेन्द्र कुमार भार्गव, लोकेश शर्मा, निर्मल, दिलीप सोलंकी, जसवंत कुमार, राजकुमार , मनोज कुमार सहित अन्य पालिका कार्मिक उपस्थित रहे ।

You might also like