व्यापार संघ महिला प्रकोष्ठ ने किया वसुंधरा का भव्य स्वागत
सीकर (दैनिक नवयत्न ) । भाजपा की रास्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे के आज सीकर आगमन पर जगह-जगह उनका स्वागत किया गया स्वागत की कड़ी में बढ़ाढर होटल हवेली पर सीकर व्यापार संघ महिला प्रकोष्ठ तथा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया गया सीकर व्यापार संघ महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सोनू सोनी व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनिता शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ उपा अध्यक्ष वंन्दना राठोड उपाध्यक्ष ज्योति सोनी महामंत्री दीपीका शर्मा सचिव मनीषा स्वामी सहित महिला मोर्चे की सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ की महिलाओ ने गर्मजौशी से पूर्व मुख्य मंत्री राजे का स्वागत किया इस अवसर पर सीकर व्यापार संघ की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनू सोनी ने व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं के बारे में वसुंधरा को अवगत कराया वही भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा ने पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की स्वागत सत्कार से गदगद हुई वसुंधरा ने कहा कि पार्टी को अपनी मां समझकर समर्पण भाव से कार्य करें ताकि पार्टी को और ज्यादा मजबूती मिल सके उन्होंने कार्यकर्ता को पार्टी के लिए रीड की हड्डी बताते हुए एकजुटता का आह्वान किया