जीवनदास स्वामी टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ समापन
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न)। रतनगढ़ की श्री गांधी बाल निकेतन के न्यायमूर्ति डॉ. बी. पी. सराफ इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बाल निकेतन द्वारा आयोजित स्व. जीवनदास स्वामी स्मृति जिलास्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन समारोह दी यंग्स वेलफेयर सोसायटी रतनगढ़ के निदेशक रघुनन्दन धरेन्द्र, लोक सेवा संस्थान अध्यक्ष चतुर्भुज गोस्वामी, आदर्श विद्या मंदिर के व्यवस्थापक रामावतार शर्मा तथा सेवानिवृत प्रधानाचार्य नजीर खान के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। दीप प्रज्ज्वलन से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में आयोजक विद्यालय श्री गांधी बाल निकेतन के शारीरिक शिक्षक राजेश गहलोत ने प्रतियोगिता परिणाम प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 14 वर्ष छात्र वर्ग में देवांशु सोनी विजेता, शौर्य यादव उपविजेता तथा हिदयांश ने तीसरा स्थान 14 वर्ष छात्रा वर्ग में दिपांशी निठारवाल विजेता, तवीशा सांकृत्य उपविजेता तथा काव्या ने तीसरा स्थान, 17 वर्ष छात्र वर्ग में जीशान खान विजेता, आद्विक जैन उपविजेता तथा हर्ष ने तीसरा स्थान, 17-19 वर्ष छात्रा वर्ग में लावण्या कौशिक विजेता, प्रियांशी गहलोत उपविजेता तथा रेणु चौधरी ने तीसरा स्थान, 19 वर्ष छात्र वर्ग में सेजान खान विजेता, विवेक इन्दौरिया उपविजेता तथा पीयूष रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग में सुनील मारोठिया विजेता, स्पर्श गहलोत उपविजेता तथा यश शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया वहीं महिला वर्ग में गरिमा राठौड़ विजेता, गरिमा झाझरिया उपविजेता तथा श्रेया बबेरवाल ने तृतीय स्थान अर्जित कर अपनी उत्कृष्ठ खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

वक्ताओं ने व्यायाम गुरूजी जीवनदास के जीवन से प्रेरणा लेते हुए नियमित रूप से खेल भावना से खेलने व पढ़ाई के साथ – साथ खेल के लिए समय निकालने पर बल देते हुए अनुशासनपूर्ण जीवन जीने का आह्वान किया। कार्यक्रम समापन पर विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभाओं को ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता आयोजन समन्वयक शारीरिक शिक्षक अशोक गौड़ ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। संचालन राकेश गहलोत ने किया।