ग्राम उत्थान शिविर रानोली का किया निरीक्षण
सीकर (दैनिक नवयत्न ) । मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सीकर राजपाल यादव द्वारा रविवार को ग्राम उत्थान शिविर रानोली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों, आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में आए ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान शिविर में व्यवस्थाओं, स्वच्छता एवं कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार ग्राम विकास एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश प्रदान किए।