विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू निषेध लॉगो के मास्क का किया विमोचन
राजलदेसर , (कुंदन दाधीच) 31 मई । राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया । इस मौके पर डॉ. संजय बुंदेला ने शिक्षक बाबूलाल तुनगरिया की ओर से तैयार किए गए नशा मुक्ति महाअभियान पोस्टर व तम्बाकू निषेध लॉगो के मास्क का विमोचन करते हुए कहा कि नशा नरक का द्वार है ।
इससे बचकर हम अपने जीवन को स्वस्थ्य रख सकते हैं । शिक्षक तुनगरिया ने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रखकर भारत को एक विकसित देश बनाना है । इस मौके पर इंडेन गैस एजेसीं प्रबंधक पवन झेंडू, ओमप्रकाश, धनपत शर्मा सहित सीएचसी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे ।