घर में खुले आंगन में सो रही विवाहिता से बलात्कार का प्रयास

राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)8 मई। थाने में एक महिला ने एक नामजद व तीन अन्य के खिलाफ बलात्कार व अपहरण करने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। एसएचओं सुरेन्द्र राणा के मुताबिक वार्ड 12 की एक विवाहिता ने रिपोर्ट दी है कि वह बुधवार रात अपने घर पर खुले आंगन में सो रही थी। पास ही एक चारपाई पर परिवार का एक सदस्य सो रहा था। देर रात छापर निवासी गीता, सुरेश एवं तीन अन्य व्यक्ति काले रंग की बोलेरो गाड़ी लेकर आए तथा पीडि़ता को दबोच लिया। सुरेश ने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। पीडि़ता के शोर मचाने पर दूसरी चारपाई पर सो रहा परिवार का सदस्य जाग गया तब आरोपितों ने उसका अपहरण करना चाहा। पीडि़ता का आरोप है कि वह गर्भवत्ती थी। आरोपितों ने मारपीट की तथा कपड़े फाड़ दिए । पेट पर लात मारने से गर्भ में बच्चा मर गया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

You might also like