11 नगर निकाय में चुनाव की मतगणना संपन्न
निसं
चूरू (नवयत्न)। चूरू जिले की तीन नगर परिषद सहित 11 नगर निकायों के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित हो चुके है, जहाँ 7 निकायों में भाजपा और तीन में कांग्रेस का बोर्ड बनना अब तय माना जा रहा है, सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के बाद धीरे-धीरे नतीजे जैसे ही आने शुरू हुए तो मतगणना स्थल के बाहर मौजूद समर्थकों झूमने लगे और एक दूसरे को बधाई देने लेगे। निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा भी दाँव पर थी, ऐसे में सात निकायों में भाजपा की बढ़त के साथ ही राजेंद्र राठौड़ एक बार फिर चूरू भाजपा के लिए ट्रबल शूटर साबित हुए है, तो चूरू कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे। सबसे बड़ा उलट फेर चूरू जिला मुख्यालय पर देखने को मिला, जहाँ कांग्रेस की मजबूत स्थिति मानी जा रही थी लेकिन टिकट वितरण में चूरू कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर एक व्यक्ति द्वारा लिए गए निर्णय के बाद अब सवाल भी उठने लगे है, जहाँ चूरू कांग्रेस के बड़े चेहरों को निकाय चुनाव में हार का सामना करना पड़ा हैरानी की बात तो ये है की कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल के गृह क्षेत्र में कांग्रेस दो अंको के आंकड़ो को भी नहीं छू पाई ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठने लगे है।
निकाय वार स्थिति
चूरू 60 वार्ड – भाजपा 30, कांग्रेस 24, निर्दलीय 6
सरदारशहर 55 वार्ड – भाजपा 25, कांग्रेस 22, निर्दलीय 8
रतनगढ़ 45 वार्ड- भाजपा 21, कांग्रेस 16, निर्दलीय 8
सुजानगढ़ 60 वार्ड- भाजपा 31, कांग्रेस 9, निर्दलीय 20
बिदासर 35 वार्ड – भाजपा 16, कांग्रेस 13, निर्दलीय 6
सादुलपुर 40 वार्ड- भाजपा 9, कांग्रेस 17, निर्दलीय 14
तारानगर 35 वार्ड- भाजपा 18, कांग्रेस 12 निर्दलीय 5
साहवा 20 वार्ड- भाजपा 8, कांग्रेस 11, निर्दलीय 1
रतननगर 20 वार्ड- भाजपा 2, कांग्रेस 14, निर्दलीय 4
छापर 25 वार्ड- भाजपा 12, कांग्रेस 9,निर्दलीय 4
राजलदेसर 35 वार्ड -भाजपा 14, कांग्रेस की 14, आरएलपी-2, निर्दलीय 5