वार्ड संख्या 21 में पेयजल की किल्लत
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)17 मई। स्थानीय वार्ड संख्या 21 के पार्षद एडवोकेट बजरंग गुर्जर ने जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया कि वार्ड संख्या 21 में पिछले 15-20 दिनों से जलापूर्ति नहीं हो रही है। जिससे इस गर्मी के मौसम में पेयजल की भंयकर समस्या का सामना वार्डवासी कर रहें है। पत्र में लिखा कि इस संबंध में मैंनें जलदाय विभाग के अधिकारियों को टेलीफोन वार्ता व व्हाट्सअप मैसेज के माध्यम से ध्यान दिलवाया था। वहीं आपके विभाग के कर्मचारियों ने पिछले 3-4 दिनों से कई स्थानों पर खड्डे खोदकर समस्या की खोज में लगे हुए थे। किन्तु आज तक कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला। आपके विभाग द्वारा उक्त लाईन को आपणी योजना से जोड़कर भी देख लिया लेकिन पानी उसमें भी नहीं आ रहा है। गुर्जर ने पत्र में लिखा कि अब तक मौके पर कोई तकनीकी अधिकारी नहीं आया। अत: मौके पर तकनीकि अधिकारी भेजे ताकि समस्या का समाधान हो सके।