राजस्थानी शिशु मन्दिर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया
निलेश मुद्गल
झुंझुनू (नवयत्न)। स्थानीय मोदी रोड स्थित आर एस एम स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि समारोह में अध्यक्ष डॉ उमेद सिंह शेखावत ने ध्वजारोहण किया एवं बच्चों को राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा देशभक्ति और हरियाली तीज थीम पर आधारित अनेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। सचिव सज्जन कुमार शर्मा ने सभी का आभार प्रगट किया। समारोह में मुख्य अतिथि एडवोकेट मदन सिंह गिल, उपाध्यक्ष एडवोकेट सुशील जोशी, जयप्रकाश शर्मा, एड. अनुपम शर्मा, किशोरी लाल टीबड़ा, दयाशंकर अरड़ावतिया, सत्यदेव दड़िया, महेन्द्र सैनी, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार शर्मा, सीईओ प्रियंका शर्मा एवं गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक व स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रुति शर्मा ने किया।