विधायक महोदय सिवरेज की जांच क्यों नहीं करवाते : कुलदीप

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल कुलदीप ने सतगुरू होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन कर विधायक मनोज मेघवाल पर निशाना साधा। कुलदीप ने कहा कि विधायक महोदय नगरपरिषद के बाहर चल रहे धरने पर पहुंचे और उन्होंने मीडिया के सवालों को गोल मोल करने का प्रयास किया। कुलदीप ने कहा कि जब – जब सिवरेज के प्रश्न आये तो विधायकजी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि जब हम लोग सभापति उप सभापति थे, उस पांच साल के कार्यकाल की करवा लिजिए और हाल ही में कांग्रेस के सभापति कार्यकाल की जांच करवा लीजिये, भ्रष्टाचार किसमें हुआ है आपको पता चल जायेगा। उन्होंने कहा कि सभापति निलोफर के कार्यकाल में हर बार बारिश से पहले नाला सफाई के टेंडर लेट किए गए, लेकिन इस बार प्रशासक के कार्यकाल में फरवरी लास्ट में टेंडर हो गए। आपको जवाब देना चाहिए कि पांच सालों तक नाला सफाई के टेंडर लेट क्यों किए गए। कुलदीप ने कहा कि दो बार मनोज मेघवाल विधायक बनने के बावजूद भी उन्होने आज तक सिवरेज के भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं करवाई। कौनसे झूठ आप छुपा रहे हैं, क्या भूमिका सभापति और विधायक की रही, इसकी जांच हो। उन्होने कहा कि भाजपा के शासन में धरने पर बैठे कांग्रेस नेता के खुद के पास चार-पांच टेंडर वर्तमन समय में हैं, इससे ज्यादा क्या पारदर्शिता हो सकती है कि भाजपा राज में कांग्रेस नेता को टेंडर मिले हैं। जबकि उसने अब तक काम शुरू नहीं किया है। मेरी मांग है कि इस व्यक्ति की फर्म को ब्लेकलिस्ट किया जावे, क्योंकि ये समय पर काम शुरू नहीं करते। कुलदीप ने कहा कि कांग्रेस दलित वर्ग के लोगों को भ्रमित कर रही है, जबकि ग्रीन स्पेस में पहले से ही बाबा साहेब की मूर्ति लगना तय है। उन्होने टेंडरो के माध्यम से वसूली करने के गंभीर आरोप कांग्रेस नेताओ पर लगाए। उन्होंने कहा कि ये धरना भामाशाहों के खिलाफ हो गया है, क्योंकि एक समिति ने नेहरू पार्क में लाखों रूपए लगाकर जीणोद्धार करवाया और अब ये व्यक्ति विशेष को आवंटन के झूठे आरोप लगा रहे हैं, नेहरू पार्क जनता का है और रहेगा।

You might also like