अवैध गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
नवरतन वर्मा
चूरू । (दैनिक नवयत्न ) । चूरू की कोतवाली थाना और कालिका यूनिट टीम ने बुधवार को आपणी योजना के पास संयुक्त कार्रवाई करते हुए 343 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक महिला को दस्तयाब किया है, कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर किशना राम बिश्नोई ने बताया कि कालिका यूनिट टीम की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने भालेरी रोड़ स्थित आपणी योजना के पास सड़क किनारे टी स्टॉल पर छापा मारा, जहाँ टी -स्टॉल से बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने बताया उक्त महिला नीतू क़वर है जो जसरासर निवासी है जो टी -स्टॉल की आड़ में गांजा तस्करी कर रही थी, बरहाल पुलिस गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पड़ताल कर रही है और पता लगाने का प्रयास कर रही है की तस्करी के नेटवर्क में और कौन लोग शामिल है। इस दौरान कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर किशना राम बिश्नोई एव कालिका टिम की कौशल्या सहित टिम के अन्य सदस्य मौजूद थे।
मौके पर कार्रवाई करती कोतवाली थाना और कालिका यूनिट टीम।