बनगोठड़ी में डिगी में गिरने से महिला की मौत
निसं
पिलानी (नवयत्न)। क्षेत्र के गांव बनगोठड़ी में एक खेत में बनी पानी की डिगी में गिरने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका बनगोठड़ी निवासी पंकज कुमारी पत्नी सुरेन्द्र सिंह है। थानाधिकारी चन्द्रभान ने बताया कि गांव के पश्चिम के रास्ते पर गोशाला के पास में सुरेन्द्र सिंह का खेत है। खेत में पानी की डिगी बनी हुई है। पंकज कुमारी डिगी के पास में काम कर रही थी इसी समय संतुलन बिगडऩे से वह डिगी में गिर गई। परिवार तथा आस पास के लोग उसे लेकर कस्बे के अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सम्बंध में मृतका के पति सुरेन्द्र सिंह एवं मृतका के भीर्र निवासी चाचा मीर सिंह ने संयुक्त रूप से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार पंकज कुमारी बीएसएफ् में सेवारत थी तथा वह पीछले कुछ समय से प्रसूती अवकाश पर चल रही थी । पकंज कुमारी के दो बेटी तथा एक चार माह का बेटा है