महिला झूली फांसी पर पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

निसं 

पिलानी (नवयत्न)। कस्बे के चिड़ावा रोड़ स्थित कालू सिंह की ढाणी में एक विवाहिता ने शनिवार की देर शाम को फांसी का फंदा लगा कर मौत को गले लगा लिया। पुलिस के अनुसार मृतका लक्षिता पत्नी गुणवीर सिंह निवासी कालू सिंह की ढाणी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कस्बे के बिरला सार्वजनिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर पीहर पक्ष को सूचना दी थी। थानाधिकारी चन्द्रभान ने बताया कि मृतका के पिता लौहा मण्डी जयपुर निवासी मानसिंह चौहान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उस की बेटी लक्षिता की शादी नवम्बर 2023 में कालू सिंह की ढाणी निवासी गुणवीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही लक्षिता के पति एवं ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये तथा गाडी देने की मांग कर रहे थे। रिपोर्ट में उस की बेटी लक्षिता की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You might also like