वुशू कोच शर्मा का राष्ट्रीय वुशू जजिंग और कोचिंग सेमिनार के लिए चयन

सुभाष वर्मा

तारानगर (नवयत्न ) । वुशू कोच चिंकित शर्मा (तारानगर) का राष्ट्रीय वुशू जजिंग और कोचिंग सेमिनार के लिए चयन हुआ है। स्टार स्पोर्ट्स अकैडमी के निदेशक सुशील दाधीच ने बताया कि बताया कि 24 से 30 अप्रैल तक पारुल यनिवर्सिटी वड़ोदरा,गुजरात में राष्ट्रीय वुशू जजिंग और कोचिंग सेमिनार का आयोजन भारतीय वुशू संघ द्वारा किया जा रहा है ।
गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि चिंकित शर्मा राष्ट्रीय जजिंग सेमिनार में वुशू खेल के नियमों व नवीन परिवर्तनों की जानकारी लेंगे। गौरतलब है कि चिंकित शर्मा विगत कई वर्षो से राज्य व राष्ट्रीय वुशू खेलकूद प्रतियोगिता में निर्णायक व कोच की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। इस दौरान चिंकित शर्मा के राष्ट्रीय वुशू जजिंग सेमिनार हेतू चयन होने पर राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया, महासचिव ममता वर्मा, भारतीय वुशू टीम कोच राजेश कमार टेलर और चूरू वुशू संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताई।

You might also like