महताब योगी बने मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)13 मई। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा से महासचिव छत्रपाल सिंह ने राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर किठाना निवासी महताब योगी को नियुक्त किया है। संगठन की ओर से महताब योगी को समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, उत्पीडऩ, शोषण, भय, आतंकवाद व मानवाधिकार हनन जैसी जघन्य घटनाओं पर कड़ी नजर रखने व प्रशासन को घटनाओं से अवगत करवाने का कार्य सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि महताब योगी राजस्थान योगी समाज में झुंझुनूं जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर रह चुके हैैं। योगी को दायित्व मिलने पर धर्मपाल झाझडिय़ा, चिड़ावा जनकल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष रविकांत शर्मा, रतीराम योगी, अशोक योगी, सीताराम योगी, सत्यनारायण नायक, श्यामसुख शर्मा, आशीष जांगिड़, राजकुमार योगी, रवि डाबला आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।