सड़क हादसे में हुई युवक की मौत

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । गनोडा सारोठिया रोड से चरला रोड पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जिसको 108 से सुजानगढ़ अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉ कमल धानिया ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तथा शव की शिनाख्त कानाराम (30) पुत्र गणपतराम जाट, निवासी प्रगति नगर सुजानगढ़ के रूप में हुई। टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार ओर अन्य की सहायता से मोर्चरी में शव रखवाया गया। सदर थाने के एएसआई छगनलाल मौके पर पहुंचे। परिजनों ने अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की रिपोर्ट पुलिस को दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

You might also like