ट्रेन की टक्कर से युवक की हुई मौत

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। मंगलवार शाम को सुजानगढ़-लाडनूं रेलवे ट्रेक पर पांच नंबर रेलवे फाटक कनस लाडनूं की ओर जाने वाली डेमो ट्रैन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर 108 व टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक नवरत्न बिजारणिया, कोतवाली सुजानगढ़ के एस आई पप्पुराम, आरपीएफ के हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह मौके पर पहुंचे तथा घायल को बगड़िया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं था। बुधवार सुबह अज्ञात शव की शिनाख्त टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार के अथक प्रयासों से हो गयी। मृतक की पहचान लालसिंह पुत्र राजाराम सिंह सरदार सिकलीगर, निवासी पनवारी, थाना सिकंदरा जिला आगरा उत्तर प्रदेश के रूप मे हुई। मृतक के बड़े भाई ताल सिंह ने शव की शिनाख्त की तथा रिपोर्ट दी कि वो, उसका भाई और अन्य कुछ लोग सालासर बालाजी मेले में चश्मा, घड़ी आदि बेचने आये थे। 26 अक्टूबर को उसका भाई मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर होने के कारण बिना बताये चला गया, जिसको सब जगह ढूंढा पर नहीं मिला। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक के पहचान में श्याम स्वर्णकार की सोशल मीडिया पोस्ट के साथ ही बगड़िया अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर मनोज सेवदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You might also like