युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भाखर ने कोरोना को लेकर की विडियो कॉन्फ्रेंस

युवा कांग्रेस कार्यकारिणी से जाने सीकर जिले के हालात

नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)20 मई। कोरोना वायरस महामारी को लेकर राजस्थान युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने सीकर जिले के कोरोना हालात तथा युवा कांग्रेस द्वारा किया जा रहा सेवा कार्य पर विस्तार से चर्चा की।

नीमकाथाना विधानसभा अध्यक्ष बलवीर खैरवा ने बताया कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मंजू भरत तोंगड़, राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मुकेश भाखर सहित सीकर जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश झीगर एवं विधानसभा अध्यक्षों सहित सीकर जिले की युवा कांग्रेस की समस्त जिला कार्यकारिणी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया। नीमकाथाना विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष खैरवा ने उपखण्ड के जो मजदूर बाहर फसें हुए है उनके घर वापसी में मदद करने पर जोर दिया।

गौरतलब है कि उपखण्ड के लादी का बास के मजदूर पंजाब के लुधियाना में फंसे हुए है। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की करीब 2 घन्टे चली विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिसमें सीकर जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में कोराना हालात पर भी जिला कमेठी से चर्चा हुई। जिसमें कोरोना पर जिले की वस्तु स्थिति तथा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहा सेवा कार्यों के बारे में बताया गया। इस पर प्रदेशाध्यक्ष भाखर एवं राष्ट्रीय व प्रदेश प्रभारी ने जिले में किये जा रहे सभी जनसेवा कार्यो को बहुत ही सराहनीय बताया एवं सभी को लॉक डाउन का पालन करने एवं मानवता को बचाने के बारे में सन्देश दिया।

You might also like