युवक कांग्रेस ने रक्तदान कर मनाया जादूगर का जन्मदिन

कलक्टर ने सराहा युवाओं की पहल को

चूरू,(पीयूष शर्मा)3 मई। युवक कांग्रेस ने राज्य के सीएम जादूगर अशोक गहलोत का जन्मदिन तीन मई को पीडि़त मानवता के लिए रक्तदान कर मनाया। सीएम गहलोत के 69वें जन्मदिन के उपलक्ष में राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल के ब्लड बैंक में युकां नेता विकास मील के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 69 युवाओं ने रक्तदान किया। युवक कांग्रेस नेता हेमंत सिहाग के मुताबिक इसके अलावा 41 अन्य युवाओं ने रक्तदान के लिए पंजियन करवाया। जो ब्लड बैंक में रक्त की आवश्यकता के मुताबिक सूचना मिलने पर करेंगे। शिविर में पहुंचे कलक्टर संदेश नायक ने युवाओं की हौसलाफजाई की। कलक्टर ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। एसपी तेजस्वीनि गौतम ने शिविर के दौरान रखे गए सोशियल डिस्टेंस की सराहना की। पीसीसी सदस्य रियाजत अली खान व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जमील चौहान ने भी युवाओं की इस पहल को अनुकरणीय बताया। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र बुडानिया ने आभार जताया।

शिविर में इन्होंने किया रक्तदान शिविर में जमील चौहान, विकास मील, हेमंत सिहाग,विक्की खान, आशीष बेनीवाल, हर्ष लांबा, लोकेश भाकर, आसिफ खान, अशोक पंवार, मनीष सैनी, राजू डूडी, आमिर खान, राकेश शर्मा, किशोर गुर्जर, राहुल पंवार, नंदन सारस्वत, वाहिद खान व जयंत परिहार सहित अनेक  कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

शिविर में ये रहे मौजूद शिविर के दौरान अस्पताल अधीक्षक डा. गोगाराम, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुनील जांदू, डीसी डा. मनोज शर्मा, ब्लड बैंक प्रभारी डा. रवि अग्रवाल, डा. एफएच गौरी, डा. रविन्द्र कस्वा आदि मौजूद थे।

You might also like