युवक की फेसबुक आईडी हुई हैक
परिचितों से मांगे पैसे
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)17 मई। सुजानगढ़ के होली धोरा निवासी मुख्त्यिार खान पहाड़ियान की फेसबुक आईडी हैकर ने हैक कर ली। पुलिस को दी जानकारी में मुख्तियार खान ने बताया है कि 15 मई को मेरी फेसबुक आईडी हैक करके अज्ञात व्यक्ति ने नूर मोहम्मद खान से 10 हजार, गोपाल चौधरी से 5 हजार, आरिफ ताजनाण से 5 हजार व अन्य कई लोगों से मैसेंजर पर पैसे मांगे। मुख्तियार खान ने पुलिस को बताया है कि अज्ञात हैकर ने मेरी फेसबुक आईडी का क्लोन बनाकर लोगों के साथ ठगी का प्रयास किया है।