कोरोना पॉजिटिव 154 में से 132 स्वस्थ होकर पहुंचे अपने घर
टोंक,(दिनेश शर्मा)20 मई। जिला कलक्टर के.के.शर्मा ने बताया कि जिले मे अब तक 5937 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए हैै। जिनमें 154 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 185 का परिणाम प्रतिक्षा में है। संस्थागत क्वारेंटाइन सेन्टर में 8 व्यक्ति है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव होकर स्वस्थ हुए व्यक्तियों की संख्या 132 है। अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए मरीज 10 एवं कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस 11 है। एक की मृत्यु हो चुकी है।
जिला कलक्टर ने बताया कि टोंक शहर में 10 सर्वे राउण्ड के तहत सर्वे टीमों द्वारा कंटेनमेंट जोन में 1 लाख 83 हजार 464 घरों के 10 लाख 99 हजार 472 व्यक्तियों का सर्वे किया जा चुका है। इनमें आइएलआइ के केस 1 हजार 146 है। इसी प्रकार बफर जोन में 1 लाख 52 हजार 574 घरों के 8 लाख 88 हजार 916 व्यक्तियों का सर्वे किया गया है। इनमें आइएलआइ के 223 केस है। उन्होने बताया कि आईएलआई मरीजों की क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है। अगर किसी व्यक्ति में लक्षण दिखाई देते है तो चिकित्सक टीम भेज कर स्क्रीनिंग व सैम्पलिंग की कार्यवाही की जाती है। वर्तमान में 4726 लोग होम आईसोलेशन में है। कुल 47 हजार 907 व्यक्ति होम आइसोलेशन में रखे गए थे। जिनमें से 43 हजार 181 व्यक्तियों ने होम आइसोलेशन की 14 दिन की अवधि पूर्ण कर ली है।