35 मामलों का हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर गिरफ्तार
निसं
जयपुर (नवयत्न) । कालवाड़ थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कालवाड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के करीब 35 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से हाथोज स्थित हॉट बाजार से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद की है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि कालवाड़ थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर मुकेश जाट उर्फ नौछीलाल उर्फ नौछी (26) गिरफ्तार को किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कालवाड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ करधनी, झोटवाड़ा, वैशाली नगर, बनीपार्क, मुरलीपुरा, मोतीडूंगरी, हरमाड़ा, सदर, करणी विहार, भांकरोटा, श्याम नगर, बगरू, अशोक नगर, विद्याधर नगर और सांगानेर सहित विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के करीब 35 मामले दर्ज हैं।