16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। नोखा उपखंड के कंवलीसर गांव में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किशोरी अपने खेत में बनी ताणी में फंदे से लटकी हुई मिली। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी खेत में बनी ताणी में थी। इसी दौरान उसके फंदे से लटका होने की जानकारी सामने आई। घटना का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल छा गया। किशोरी के ताऊ देवालाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में किशोरी की मानसिक स्थिति कमजोर होने की बात सामने आई है, हालांकि उसकी मौत के कारणों को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम और जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। किशोरी की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

You might also like