स्व. सुदंरलाल काका की 93वीं जयंती पर कलवा गांव 186 पौधे लगाए और बांटे

अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न)। राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. सुन्दरलाल ‘काका’ की 93वीं जन्म जयंती पर शनिवार को उनके गांव कलवा स्थित सरस्वती फार्म हाउस में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं ने स्व. सुन्दरलाल काका को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने कहा कि यह दिन केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भावना और स्मरण का दिन है। स्व. काका का पूरा जीवन प्रकृति, सादगी और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनकी स्मृतियों को आगे बढ़ाते हुए जयंती पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर स्मारक स्थल पर 93 पौधे लगाए गए, जबकि 93 पौधे कलवा गांव के विद्यालय एवं ग्रामीणों को भेंट किए गए। कुल 186 पौधे लगाकर एवं वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में स्व. सुन्दरलाल के पुत्र विजेन्द्र कुमार, डॉ. धर्मपाल सिंह, ईश्वर सिंह, विनोद कुमार, पुरुषोत्तम राज, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता सतीश गजराज, रोहतास धांगड़, बिरमा रायला, सूरजगढ़ पंचायत समिति सदस्य सोमवीर लांबा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र नेहरा, शिवा कंवर बदनगढ़, राजीव मेघवाल, रामनिवास शेखावत, सुरेश थाकन, महावीर कोठारी, मनोज आलडिय़ा, विकास पूनिया, सुनील पूनिया, प्रकाश लांबा सहीत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

You might also like