छात्रों ने खुद बनाई रंग-बिरंगी राखियां

निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। दुलचास के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विद्यालय के सभी छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। छात्रों ने विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों से सुंदर राखियां तैयार कर उनका प्रदर्शन किया। संस्था प्रधान संदीप चाहर ने कहा कि त्योहारों को केवल मनाना ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी परंपराओं और भावनाओं को समझना भी जरूरी है। उन्होंने छात्रों से बाजार से राखी खरीदने के बजाय स्वयं राखी बनाकर भाई की कलाई पर बांधने का आह्वान किया। इससे बच्चों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता, श्रम के प्रति सम्मान और भाई-बहन के प्रेम की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को सीखने के साथ अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ की मंजू, सरोज, डिम्पल, ममता एवं संगीता ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।

You might also like