मुस्लिम युवाओं ने नो शोपिंग ईद कैंपेन के तहत 200 परिवारो को सैवईया, दूधखाद्य किटों का किया वितरण
बिसाऊ,(अशोक सोनी)24 मई। कोरोना माहामारी के कारण पूरी दुनिया संकट से जूझ रही है इसी को लेकर मुस्लिम युवाओं ने ईद में शॉपिंग न कर, ज्यादा से ज्यादा बचत व जरुरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया है। लॉक उन में मायूस चेहरों पर खुशी लाने के लिए शहर के मुस्लिम युवाओं ने नो ईद शोपिंग कैंपेन शुरू किया।
समाजसेवी इस्माईल तँवर ने बताया की लॉक डाउन की पालना में ईद के त्योहार को घरों में रहकर मनाने के लिए आमीन तँवर के सहयोग से 200 परिवारों को थानाधिकारी रिया चौधरी के हाथो खाद्य सामग्री के किट बनाकर वितरण करवाये है। इस मुहीम के तहत जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाएगी ताकी इस ईद पर उनके चेहरे मायूस न हो और बच्चों के इस ईद के मौके पर खाने का सामान पंहुच सके।
लॉक डाउन की वजह से मध्यम वर्ग और सपंन्न लोगों की आर्थिक स्थिति भी बेहद नाजुक है। युवाओं का यह ग्रुप इस ईद शोपिंग कैंपेन के तहत लोगों से अपील कर रहा हैं कि ईद पर गैर जरुरी खरीदारी न करें। तंवर ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया लॉक डाउन में मजबूरी में फंसी है। मस्जिदों में नमाज और तरावीह बंद हैं, इंसान लॉक डाउन में मजबूर हो गया है और बड़ी आबादी को खाने के लिए सरकार या अन्य किसी से गुहार लगानी पड़ रही है। इसलिए यह तय करने का समय है कि हमारी प्राथमिकता फिजूल खर्ची कर कपड़े और साज सज्जा का सामान खरीदना है या फिर जरुरतमंदों की मदद करना है।
इस मौके पर थानाधिकारी रिया चौधरी का अब्बास तँवर, गुलाम कुरैशी, समीर सैय्यद, गफुर, इरशाद अब्दुल्लाह कय्यूम अहमद ने चुंनड़ी भेंट कर सम्मान किया।