सुजला कॉलेज तिराहे पर 22 वर्षीय युवक की हत्या
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । दावत में युवाओं के बीच हुआ झगड़ा एक युवक की हत्या तक पहुंच गया। गुरुवार की रात सुजानगढ़ के रहने वाले 22 साल के सरफराज तैली की उसके साथियों ने ही हत्या कर दी। रात करीब साढ़े 10 बजे सुजला तिराहे पर किसी ने खून से लथपथ पड़े 22 साल के सरफराज को देखा। जिसके बाद जसवंतगढ़ पुलिस और टीम हारे का सहारा के श्याम स्वर्णकार मौके पर पहुंचे। शव को लाडनूं के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया। इधर शुक्रवार की सुबह पता चलने पर लाडनूं अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। नागौर से आई एसएफएल टीम ने मौके से खून और चाकू की जांच कर सैंपल उठाए। युवाओं के बीच में विवाद की शुरुआत जसवंतगढ़ में हुई एक दावत से हुई थी। इसके बाद अपने घर जा रहे सरफराज का पीछा कर युवकों ने सुजला चौराहे पर चाकू मार कर मर्डर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।