भद्रा वास एवं फल
स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।
आज का राशिफल
जीवन ज्योतिष
मेष
आज आपको ऐसा लग रहा है मानो आप जीवन के शिखर पर हैं तथा आपकी सकारात्मकता के प्राचुर्य का प्रभाव उन सभी पर पड़ेगा जो आपके संपर्क में आयेंगे तथा वे सभी आपके उद्देश्य पूर्ति में सहायक होंगे, जो आपने कुछ समय पहले असंभव समझा था उसके लिए इस अवसर का लाभ उठायें तथा व्यर्थ में उसे हाथ से जाने न दें परंतु विवाद को बढ़ावा न दें। उत्तेजना पर नियंत्रण आवश्यक है, धैर्य रखें।
वृष
आज आप उस आतंरिक शान्ति का अनुभव कर रहे हैं जिसकी आपको एक अरसे से तलाश थी इस आतंरिक शक्ति के कारण आप में आत्मविश्वास एवं सम्पूर्णता की आभा छलक रही है आपके मित्र एवं आपके परिचित आप से सहायता की अपेक्षा करेंगे जहाँ संभव हो , आप उनकी सहायता करें परन्तु अपने ध्येय को न भूलें, पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा ।
मिथुन
कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। मतभेद समाप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य में प्रगति होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। अज्ञात भय सताएगा। विरोधी पस्त होंगे। प्रमाद न करें।
कर्क
रुका हुआ धन मिल सकता है। भाइयों व पार्टनर से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। रोजगार में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे।
सिंह
सुख के साधनों पर अतिव्यय हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बोलचाल में हल्की मजाक न करें। घर-बाहर तनाव रह सकता है। कार्यकुशलता में कमी रहेगी। कोई बड़ी गलती हो सकती है। अपरिचितों पर विश्वास न करें।
कन्या
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा से लाभ होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम उठाने व जल्दबाजी करने से बचें। अतिउत्साह हानि देगा। विवाद न करें।
भूले-बिसरे मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। दूसरों के काम की जवाबदारी न लें। प्रयास भरपूर करें, लाभ होगा। वरिष्ठजनों से मेल-मुलाकात होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
वृश्चिक
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या का हल मिलेगा। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। घर के बड़ों की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान पक्ष तरक्की करेगा।
धनु
शोक समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। घर-बाहर तनाव रहेगा। शांति बनाए रखें। अधिक प्रयास करने से लाभ होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मकर
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बुद्धि व ज्ञान की वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। बड़ों की बात मानें, लाभ होगा। अच्छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। वरिष्ठ जन सहयोग करेंगे। जोखिम न लें। आलस्य रहेगा।
कुंभ
पुराना रोग उभर सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें।
मीन
आज अप्रत्याशित समस्याएं आपकी ओर अग्रसर हो रही हैं और इन समस्याओं को सुलझाना आप के लिए कठिन हो सकता है, निराश न हों, इन समस्याओं को सुलझाने के अन्य विकल्प ढूँढें इस बात का भी अनुमान लगा लीजिए कि ये समस्याएं किस हद तक आपको प्रभावित कर सकती हैं वर्तमान में इन समस्याओं से निपटने का सर्वोत्तम तरीका यह है कि आप संय्यम के साथ प्रतीक्षा करें ताकि ये अपने-आप ही सुलझ जाएँ। रोजगार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।
शुभं भवतु