श्री राधाकृष्ण आवास योजना के अंतर्गत 39 वां आवास सौपा

निसं
नोखा (नवयत्न)। रोड़ा गांव में बिना पक्की छत वाले परिवारों के मकान निर्माण के लिए श्री राधाकृष्ण आवास योजना सेवा पथ पर अग्रसर है । श्री राधाकृष्ण आवास योजना के अंतर्गत 39 वां आवास आज ओम प्रकाश पुत्र स्व मोहन राम जी मेघवाल को भगवान श्री राधाकृष्ण के प्रसाद के रूप में समर्पित किया गया । प. शिव नारायण कठातला ने मंत्रोच्चरण करके पूजन करवाया गया । हनुमान प्रसाद, नारायण बागड़ी व ऋषि राज सिंह राठौड़ ने भगवान गणेश की पूजा करके नवनिर्मित आवास ओम प्रकाश पुत्र मोहन राम मेघवाल के परिवार को सुपुर्द किया गया ।

आनन्द कुमार मल ने सोशल मीडिया द्वारा सभी सहयोगकर्ता को धन्यवाद दिया । मूलचन्द मेघवाल , सत्य नारायण करनाणी , महावीर चांडक, निवास बागड़ी , माल चन्द सारस्वत , गोविन्द राम डूडी , सुरेन्द्र सिंह राठौड़ , पाबू राम मेघवाल , मांगी लाल मेघवाल , नारायण मेघवाल, अमाना राम मेघवाल ने राधा कृष्ण आवास योजना को धन्यवाद दिया । राघव मल , सौरव मनिहार, जयन्त मल, ने प्रसाद वितरण किया गया । लाभार्थी ओमप्रकाश ने आवास योजना को धन्यवाद दिया । श्री राधा कृष्ण आवास योजना लाभर्थियों के जीवन मे सुख शान्ति तथा उज्वल भविष्य की कामना करता है । सदैव अपने संकल्पित सेवा पथ पर आगे बढ़ रही है ।

You might also like