फोन पे का फर्जी मैसेज दिखाकर ज्वैलरी शोरूम से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रघुवीर जोशी
मंडावा (नवयत्न)। कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनू के निर्देशन, देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला झुंझुनू के मार्गदर्शन व हरीसिंह धायल आरपीएस वृताधिकारी वृत झुंझुनू ग्रामीण के सुपरवीजन में रामनारायण चोयल थानाधिकारी पुलिस थाना मण्डावा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कस्बा मण्डावा में स्थित मण्डावा ज्वैलर्स के शोरूम पर डिजिटल पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर धोखाधडी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर अंगूठी बरामद की गई।
घटना विवरण
परिवादी ने थाना पर दिनांक 13-02-2026 को एक रिपोर्ट दी कि “मेरी कस्बा मण्डावा में स्थित मण्डावा ज्वैलर्स की दुकान पर कार्यरत कर्मचारी के साथ शिवम शर्मा नाम के व्यक्ति ने सोने की एक अंगूठी 2.20 ग्राम की खरीदी व फोन-पे पर फर्जी मैसेज कर ठगी कर अंगूठी ले गया।” इत्यादि पर अभियोग पंजिबद्ध कर अनुसंधान धर्मपाल द्वारा आरम्भ किया गया।
कार्यवाही विवरण
ज्वैलर्स की दुकान पर धोखाधडी के अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनीकी व मानवीय आसूचना से आरोपी की तलाश की जाकर शुभम शर्मा पुत्र पवन कुमार जाति ब्राहमण उम्र 23 साल निवासी मालियों के मंदिर के पास वार्ड नं. 26 कस्बा फतेहपुर थाना फतेहपुर कोतवाली जिला सीकर को गिरफ्तार किया जाकर अंगूठी को बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
शुभम शर्मा पुत्र पवन कुमार जाति ब्राहमण उम्र 23 साल निवासी मालियो के मंदिर के पास वार्ड नं 26 कसबा फतेहपुर थाना फतेहपुर कोतवाली जिला सीकर
गठित टीम
रामनारायण चोयल थानाधिकारी थाना मण्डावा, धर्मपाल, विक्रम सिंह, सुरेन्द्र कुमार, विशेष योगदान संदीप कुमार ।