11 सरकारी स्कूलो के 500 बच्चों को मिले स्कूल बैग
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । बैंगलोर प्रवासी भामाशाह कमलेश भरत डूंगरवाल के आर्थिक सौजन्य से सरकारी स्कूलों के 5 सौ बच्चों को स्कूल बैग मुहैया करवाये गये है। धूम धड़ाका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से यह प्रेरणास्पद पहल करते हुए शनिवार को स्टेशन रोड़ स्थित अग्रसेन भवन में बच्चों को स्कूल बैग वितरित करने के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीबीईओ सुनीता पूनिया ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चो के लिए दिनों दिन भामाशाहों का सुविधाएं विकसित करने के प्रति रूझान बढ़ता जा रहा है, जो काफी अच्छी बात है। शिक्षाविद् स्नेहप्रभा मिश्रा ने कहा कि बच्चों को लगन के साथ शिक्षा हासिल कर देश के सुनागरिक बनने की अपील की। प्रदीप तोदी ने भामाशाह का आभार जताया। इस अवसर पर बाल भारती इंटरनल स्कूल के निदेशक नोपाराम मंडा, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप तोदी, विजय सिंह, साहित्य प्रेमी खड़ग सिंह बांठिया, जादूगर विराट सीनियर ने बच्चों को स्कूल बैग बांटे और इस पुनीत कार्य की सराहना की। स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई। सेटलर ट्रस्टी बसन्त बोरड़ ने बताया कि कार्यक्रम में 11 सरकारी स्कूलों के 500 बच्चों को स्कूल बैग दिए गए हैं। साथ ही जादूगर विराट जूनियर का सम्मान किया गया। इस दौरान जादूगर विराट जूनियर और सीनियर ने बच्चों को जादू के एक से बढ़कर करतब भी दिखाए। सेटलर ट्रस्टी बसंत कुमार बोरड़ ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा लगातार सामाजिक सरोकार से सम्बंधित गतिविधियां भामाशाहों के सहयोग से की जाती रही है, जो आगे भी जारी रहेगा। बोरड़ ने कहा कि हम लोगों का प्रयास है कि भामाशाहों तक जरूरतमंदों की हर बात पहुंच सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष बोरड़, सीमा बोरड़, रानी जैन, नेहा पारीक, विकास सोनी, महेश शर्मा, दीपिका, मोनिका, यश्वी, प्रीति, पूजा आदि ने सहयोग किया। संचालन हेमन्त चोटिया ने किया। कार्यक्रम में सैंकड़ों स्कूली बच्चे मौजूद रहे।