51 परिवारों को दिये राशन किट

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)16 मई। सुजानगढ़ नगरपरिषद की विद्युत समिति की चेयरमैन पार्षद उषा बगड़ा की प्रेरणा से शिलोंग प्रवासी समाजसेवी प्रकाशचंद विमल कुमार पाटनी के सौजन्य व सुजलांचल विकास मंच के तत्वावधान में जरूरतमंद 51 परिवारों को राशन किट वितरित किया गया। कार्यक्रम में श्री दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विमल पाटनी, सरोज पांड्या, लालचन्द बगड़ा, महक पाटनी, मीतेश सेठी, कमल बगड़ा, अंजू मालानी, शकुन्तला बगड़ा, मंजू देवी पहाड़िया आदि उपस्थित थे। ग्रप के मुख्य एडमिन महावीर पाटनी ने आभार प्रकट किया।

You might also like