भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर स्मृति गायन छठी प्रतियोगिता 28 को
निसं
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज द्वारा 28 सितम्बर सोमवार को चौधरी नाथुराम भामु रोटरी भवन में भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर स्मृति गायन छठी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्लब के गिरिराज कयाल ने बताया कि संगीत क्षेत्र की उभरती महिला प्रतिभाओं के लिए लता मंगेशकर के जन्म दिवस पर हर वर्ष एक स्वस्थ एवं नि:शुल्क प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। बताया गया है कि इसके ग्रुप-अ (18 वर्ष से कम) व ग्रुप-ब (18 वर्ष से अधिक) दो वर्ग बनाए गए है। दो ग्रुप में सिर्फ महिलाओं व युवतियों के लिए आयोजित होने वाली इस नि:शुल्क प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया जायेगा तथा दोनों वर्गों में पहले तीन स्थानों पर रहने वाली प्रतिभागियों को क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके प्रोजेक्ट चैयरमेन पूर्व सह प्रान्तपाल रोटेरियन संजीव फ्रैंकलिन, को-चेयरमैन रोटेरियन गिरिराज कयाल व रोटेरियन पंकज सोनी नियुक्त किये गए है। रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज के अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी, सचिव मुकेश व्यास व सह प्रांतपाल शांति लाल सोनी ने युवाओं व युवतियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। क्लब के सदस्यों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।