84 प्रत्याशियों ने 106 फार्म दाखिल किए
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। नगर पालिका आम चुनाव 2026 के तहत नामांकनों के दौर में चुनावी सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। ?नामांकन प्रक्रिया का दूसरा दिन 84 प्रत्याशियों ने 106 फार्म दाखिल किया। नगर पालिका चुनाव के लिए विभिन्न दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की ओर से कुल 106 नामांकन निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन करने वालों में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समर्थित साथ-साथ कई निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल रहे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 30 अगस्त रविवार को राजकीय अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया स्थगित रहेगी।
सोमवार को आखिरी दिन
शेष बचे प्रत्याशी अब 31 अगस्त को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उपखंड कार्यालय और संबंधित केंद्रों के बाहर विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम देखा गया। लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों उत्साह बना हुआ। वहीं अभी तक शहर के 45 वार्डों में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी की सूची जारी नहीं होने चुनाव लडऩे वाले बैचेन नजर आ रहे हैं। वार्डों में में एक से अधिक दावेदार होने से खिंचतान जारी है।