85 देशों की सूची में पाया 65वां स्थान

नई दिल्ली,14 मई इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) कलकत्ता को फाइनेंशियल टाइम्स एग्जीक्यूटिव एजुकेशन रैंकिंग 2020 में, एग्जीक्यूटिव एजुकेशन सेक्टर की जरूरतों को बेहतरीन तरीके से पूरा करने वाले संस्थानों की श्रेणी शामिल किया गया है।इंस्टिट्यूट ने बताया कि वैश्विक रैंकिंग में शामिल किए गए तीन भारतीय स्कूलों की सूची में आईआईएम भी शामिल है। वहीं, दुनिया भर के 85 देशों की सूची में इसका स्थान 65वां है। इस श्रेणी में प्रतिष्ठित वैश्विक रैंकिंग की यह घोषणा सोमवार को हुई।

कोरोना काल मे नौकरियों पर पड़ा मामूली असर

इस बारे में आईआईएम की निदेशक प्रोफेसर अंजू सेठ ने बताया कि आईएमएम कलकत्ता इस उपलब्धि से खुश है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से इस प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल ने ऑनलाइन मीडियम के जरिए इस क्षेत्र में बेहतरीन प्रोग्राम चलाए हैं। कोरोनावायरस महामारी के चलते इस समय देश के ज्यादातर बिजनेस स्कूलों में स्‍टूडेंट के लिए नौकरी हासिल करना और गर्मियों में इंटर्नशिप करना मुश्किल हो रहा है। इसी बीच आईआईएम कलकत्ता ने कुछ हफ्तों पहले दावा किया था कि उसके यहां नौकरियों की पेशकश पर मामूली असर हुआ है।

You might also like